रुद्रपुर। सहकारिता मंत्रालय के समृद्धिशाली पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को कृषक सम्मान दिवस के अवसर पर ऊधमसिंहनगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की शाखाओं एवं समितियों द्वारा जिलेभर में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) शिविरों का आयोजन किया गया।

इस दौरान पात्र किसानों को केसीसी के चेक वितरित किए गए। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक हरी सिंह यादव ने बताया कि शिविरों में राज्य सरकार की दीनदयाल योजना के तहत शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पशुपालन ऋण तथा स्वयं सहायता समूहों को भी ऋण वितरित किया गया।

उन्होंने बताया कि बैंक की शाखाओं के प्रबंधकों और सहकारी समितियों के सचिवों ने किसानों एवं क्षेत्रवासियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi