रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)। रुद्रपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) पर मंगलवार रात फिल्मी अंदाज में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मुंबई जा रहे एक ट्रक चालक की जान लेने की नीयत से कार सवार बदमाशों ने कई किलोमीटर तक उसका पीछा किया और अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस जानलेवा हमले में ट्रक चालक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन सड़क से गुजर रही एक बाइक पर सवार बेकसूर महिला फायरिंग की चपेट में आ गई। महिला को दो गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात हाईवे पर फिल्मी अंदाज में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया मुम्बई जा रहे एक ट्रक चालक पर कार सवार बदमाशों ने कई किलोमीटर तक पीछा कर गोलियां बरसाईं इस दौरान ट्रक चालक तो सौभाग्य से बच गया लेकिन सड़क से गुजर रही एक बाइक पर सवार महिला फायरिंग की चपेट में आ गई महिला को जांघ और कंधे में दो गोलियां लगीं जिसके बाद उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार ग्राम पटेरी (वर्तमान निवासी ग्राम दोपहरिया) निवासी जगजीत सिंह पेशे से चालक हैं। 30 जून की रात करीब 9.20 बजे वह अशोक लेलैण्ड की चेसिस लेकर खालापुर,पनवेल (मुंबई) के लिए रवाना हुए थे। आरोप है कि जब वह गांव के बाहर हाईवे पर पहुंचा तो सड़क किनारे पहले से घात लगाए बैठे मारुति ब्रेजा और बिना नम्बर की स्विफ्ट कार में सवार पांच लोगों ने उसकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी जगजीत सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन की रफ्तार बढ़ा दी लेकिन हमलावरों ने कई किलोमीटर तक उनका पीछा किया। सिरौलीकलंा चैराहे पर खालसा ढाबा और गौला पुल के पास भी चलती चेसिस पर पुनः कई राउंड फायरिंग की गई गोलियां लगने से वाहन की बॉडी और बैक लाइट भी क्षतिग्रस्त हो गई।
इसी दौरान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बल्लिया मुड़िया निवासी साहिस्ता बी अपने पति इशरार और बच्चों के साथ बाइक से गुजर रही थीं ट्रक चालक पर चलाई गई गोलियों में से दो गोलियां साहिस्ता बी के जांघ और कंधे में जा लगीं। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पीड़ित चालक जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि हमलावरों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है इससे पहले भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है जिसकी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर थाने में दर्ज है। घायल महिला एंव ट्रक चालक की शिकायत पर पुलभट्टा थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों जितेन्द्र चैधरी उर्फ विरत चैधरी पुत्र रामचन्द्र चैधरी,हरमन पुत्र बल्देव सिह, विक्रमजीत पुत्र सज्जन सिह,निरंजन सिह उर्फ निरु निवासीगण ग्राम डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उप्र एंव सर्वजीत बजवा उर्फ साबा निवासी मुल्लाखेडा थाना भोट जनपद रामपुर उ0प्र0 के विरूद्व विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलभट्टा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।