रूद्रपुर। गुरूवार प्रातः सिडकुल मार्ग पर वनशक्ति मंदिर के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई शव पाये जाने की खबर लगते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई।सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस टीम र्मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के आसपास का सूक्ष्म निरीक्षण करने के बाद वहां मौजूद लोगों से मामले की जानकारी ली। लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया फिर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया। बताया जाता है कि प्रातः राह गुजरते लोगों ने सिडकुल मार्ग पर वनशक्ति मंदिर के समीप एक धर्मकांटे के पास लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति को सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़ा देखा जिसके सिर पर चोट के निशान थे और खून जमा हुआ था जब उसे उठाने की कोशिश की गई तो उसके शरीर में कोई हरकत न होते देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस टीम र्मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास का सूक्ष्म निरीक्षण करने के बाद वहां मौजूद लोगों से मामले की जानकारी ली पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया।उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त ग्राम दौदापुर, नवीगंज जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी 47 वर्षीय संजीव पुत्र कैलाश चन्द्र के रूप में हुई उसके सिर पर चोट के निशान पाये गये हैं।पुलिस ने मृतक के अनुसार मृतक सिडकुल स्थित ग्रीन प्लाई में काम करता था।