रूद्रपुर। जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंहनगर महेन्द्र सिंह बिष्ट के आदेशों के अनुपालन में आबकारी टीम द्वारा ग्राम बिन्दुखेड़ा एवं अर्जुनपुर में अवैध कच्ची शराब निर्माण,भण्डारण व बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के लिए छापे मारी कर बिन्दुखेड़ा नाले पर अवैध शराब ख़ाम निर्माण कर रही 1 भट्टी, 2500किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया।इसी क्रम में टीम द्वारा ग्राम अर्जुनपुर में दी गई दबिश के दौरान ग्राम अर्जुनपुर से श्रीमीत सुरजीत कौर पत्नी निशान सिंह के घर पर ली गई तलाशी के दौरान अभियुक्ता के घर से एक रबड़ टयूब में लगभग 60 ली0 अवैध शराब खाम व एक प्लास्टिक के कट्टे मे 40 पावच धारिता लगभग 500 एम0एल0 कुल मात्रा 80 लीटर अवैध शराब खाम बरामद होने पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की गयी हैै। आसपास की तलाशी पर लगभग 25 ली॰ अवैध शराब ख़ाम बरामद कर अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।इस कार्यवाही में क्षेत्र-01 रुद्रपुर के आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में प्रधान आबकारी सिपाही दीपक,संतोष, विकास व आबकारी सिपाही राजेन्द्र,वीरेन्द्र,रोशनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi