सितारगंज। ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को 5.24 ग्राम स्मैक, 2 AVIL इंजेक्शन, 3 सिरिंज, एक एप्पल मोबाइल फोन और स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹3,250 नकद के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इशरार पुत्र निसार (26 वर्ष), निवासी भिटौरा, थाना सितारगंज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने ही गांव के निवासी जुल्फगार से स्मैक खरीदकर आगे बेचने का अवैध कारोबार करता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश सिंह देव ने पुलिस टीम के साथ गश्त और चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।


इस मामले में कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या 365/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के नेटवर्क और अन्य संभावित तस्करों की तलाश में जुटी है।


पुलिस टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, एसआई कैलाश सिंह देव, हेड कांस्टेबल त्रिभुवन सिंह, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल प्रेम सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi