​पीलीभीत। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के सुचारू व सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों, संवेदनशील स्थानों तथा सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, विगत 10 वर्षों में सावन के दौरान हुई सड़क दुर्घटनाओं के विवरण और जनपद के मासिक व प्रगतिशील दुर्घटना आंकड़ों का विश्लेषण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
​जनपद में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा सड़क हादसों में होने वाली मौतों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ‘जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट’ (ZFD) कार्यक्रम को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा रहा है। इसके तहत जिले के 06 क्रिटिकल थानों—गजरौला, जहानाबाद, न्यूरिया, बरखेड़ा, बीसलपुर एवं पूरनपुर—में विशेष क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों का गठन किया गया है। समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, एएसपी/सीओ सदर नताशा गोयल, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा ज़ेएफडी थाना टीमों के अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi