पीलीभीत। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में थाना बीसलपुर पुलिस ने मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की।

इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi