शक्तिफार्म। नगर पंचायत शक्तिगढ़ के के शिव मंदिर वार्ड से सभासद विक्रम सिंह भंडारी जिला योजना समिति में निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
विक्रम सिंह भंडारी ने कहा कि जिला योजना समिति में निर्विरोध सदस्य निर्वाचित होना उनके लिए सम्मान के साथ ही बड़ी जिम्मेदारी भी है। इस जिम्मेदारी तक पहुंचने में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, दर्जाधारी संजय बाछाड़, नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मंडल, नगर पालिका परिषद सितारगंज के अध्यक्ष सुखदेव सिंह और नगर पंचायत नानकमत्ता के अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना का विशेष योगदान रहा है। इसके साथ ही तीनों नगर निकायों के सभी सभासदों ने भी सहयोग और विश्वास जताया।
उन्होंने कहा कि वह जिला योजना समिति के माध्यम से वह क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास योजनाओं को गति दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों का विश्वास और सहयोग उनकी ताकत है।