पीलीभीत। शहर के प्रतिष्ठित लिटिल एंजिल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने एसओएफ इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (IMO) में अपनी बौद्धिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता दर्ज की है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल है।
प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार, ‘गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन’ श्रेणी में कक्षा 3 से नुहा भुट्टो व प्रणय दीक्षित, कक्षा 5 से तनुष कुमार और कक्षा 6 से सार्थक गोयल ने विशेष स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में कक्षा 8 से अक्षज, उदय गुप्ता व रिधान आनंद, कक्षा 9 से दिव्यांशी राठौर तथा कक्षा 10 से प्रत्यूष प्रताप सिंह, समर्थ शुक्ला, स्पर्श यादव व श्रेष्ठ कुमार ने अपनी तार्किक क्षमता का परिचय देते हुए पदक अपने नाम किए।
इसके अतिरिक्त, ‘गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ श्रेणी में कक्षा 1 से 10 तक के अनेक छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। इसमें मुख्य रूप से रायांश गुप्ता, सात्विक सरीन, रेयांश गोयल, शिवांशी, नित्या गंगवार, आयुष सक्सेना, ओजस्वी ग्वाल, प्रबल कटियार, आरुष दास, विराट सिंह, अवनी गंगवार और दर्श गर्ग शामिल रहे। इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा के बल पर स्वर्ण पदक अर्जित कर भविष्य की नई राहें प्रशस्त की हैं।
छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के निदेशक डॉ. संजीव अग्रवाल और कार्यकारी निदेशक उज्जवल अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम बताया। प्रधानाचार्य एनसी पाठक, उप-प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना और हेड मिस्ट्रेस नीना महरोत्रा ने भी विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर ओलंपियाड प्रभारी उत्तम शर्मा, भुवनेश गोयल और गुरप्रीत सलूजा सहित समस्त स्कूल स्टाफ ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)