रुद्रपुर। महानगर के व्यापारियों के बिजली बिलों में हजारों रुपये का पुराना बकाया जोड़ने पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी।महानगर के अनेक व्यापारियों के बिजली बिलों में वर्ष 2023 व 2024 का बकाया जोड़कर भेजे जाने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कड़ी नाराजगी जताई है इस सम्बन्ध में उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव चतुर्वेदी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि जब विद्युत विभाग प्रत्येक वर्ष मार्च माह में अपनी क्लोजिंग करता है तो 3-4 वर्ष पुराने बकाया बिल अब क्यों जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार अचानक पुराने बकाया जोड़ने से व्यापारियों का आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न हो रहा है जो पूरी तरह अनुचित है।उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में जो बिल व्यापारियों को प्राप्त हो रहे हैं उनमें पिछले बकाया का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है।इससे यह प्रतीत होता है कि विद्युत विभाग द्वारा व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने विभाग से कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर व्यापारियों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।संजय जुनेजा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापार मंडल आन्दोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर पारस छाबड़ा, राजकुमार सिकरी, हरविंदर सिंह, रोहित जग्गा सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi