रुद्रपुर। अश्विनी फाइटर्स एकेडमी द्वारा सेन्ट्रल पार्क, ओमैक्स रिवेरा, रुद्रपुर में सोशल वेलफेयर समिति के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं कलारीपयट्टू प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं, बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व मास्टर कोच अश्विनी बघेल ने किया। प्रतिभागियों को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों के साथ-साथ आत्मविश्वास (कॉन्फिडेंस) और अनुशासन (डिसिप्लिन) का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों और महिलाओं को आत्मसंयम, सजगता, तथा आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के महत्वपूर्ण तरीके सिखाए गए।
कार्यक्रम में अश्विनी फाइटर्स एकेडमी के निदेशक अश्विनी बघेल और मनोज बघेल, टीम दिया वेलफेयर से डॉ. अंशुल टंडन, मोनिका भाटिया, सरिता सक्सेना, सनी भाटिया, जयन्त सक्सेना, योगेश लाम्बा, सतीश शर्मा, वन्दना शर्मा, अपूर्वा श्रीवास्तव, और ओरवा कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं सचिव राकेश चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर ने न केवल प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाई, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी सशक्त बनाने में मदद की।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं। )