प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष के बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम को यादगार बताया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने बीटिंग रिट्रीट की झलकियाँ साझा करते हुए कहा कि सेना के बैंड की प्रस्तुत धुनें उत्कृष्ट थीं।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, वंदे मातरम के 150 वर्ष, भारतीय महिलाओं की क्रिकेट में जीत और अश्विनी ड्रोन, भैरव बटालियन तथा प्राचीन ‘गरुड़ व्यूह’ युद्ध की प्रस्तुतियाँ शानदार थीं।

श्री मोदी ने बीटिंग रिट्रीट में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंडों द्वारा प्रस्तुत विविध  कार्यक्रमों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी धुनें जीवंत थीं और हमारे राष्ट्र की रक्षा करने वालों के प्रति गौरव की भावना को दर्शाती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi