पीलीभीत। हॉबीज़ हेरिटेज इंडिया सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष रमाकांत शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु ओम लॉन में एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा के दौरान वक्ताओं ने रमाकांत शर्मा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके साथ बिताए गए समय के संस्मरण साझा किए और समाज के प्रति उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
श्रद्धांजलि सभा की औपचारिक शुरुआत सचिव हर्षल सिंह द्वारा शोक प्रस्ताव पढ़कर की गई, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।
इस शोक सभा में मुख्य रूप से डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, सतीश जायसवाल, अनिल महेंद्रु, सौरभ अग्रवाल, राकेश कुमार, दीपक श्रीवास्तव, राजेश गंगवार, अमित शर्मा, विक्रांत शर्मा और जितेश राज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव हर्षल सिंह द्वारा किया गया। सभा के अंत में समिति के सदस्यों ने शोक प्रस्ताव रमाकांत शर्मा के परिजन अमित शर्मा को सौंपते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं। )