लखनऊ। आगामी चुनावों को लेकर चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह उत्तर प्रदेश में चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी।

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 जून से 18 जून तक टिकट के इच्छुक दावेदारों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इन साक्षात्कारों को स्वयं पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद लेंगे।

बताया गया है कि मंडलवार आधार पर टिकट दावेदारों के इंटरव्यू लिए जाएंगे, जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की रणनीति पर काम कर रही है।

आजाद समाज पार्टी ने जनता से शराबबंदी लागू करने और न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने जैसे प्रमुख वादे भी किए हैं। पार्टी का कहना है कि वह सामाजिक न्याय, रोजगार और श्रमिकों के अधिकारों को अपने चुनावी एजेंडे का मुख्य हिस्सा बनाएगी।

पार्टी के इस फैसले को उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आगामी चुनावों को देखते हुए विभिन्न दल अपनी-अपनी रणनीतियां तय करने में जुटे हैं। अब सभी की नजर आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार चयन और चुनावी तैयारियों पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *