रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा आज सैकडों महिलाओं व कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गई। उन्होंने कोतवाल को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि नगर पालिका परिषद रूद्रपुर के चेयरमैन पद के दायित्वों का निर्वाहन कर चुकी है तथा चेयरमेन पद पर रहते नगर में विभिन्न विकास कार्यों को करने के परिणाम स्वरूप राजनीति के शिखर पर पहुँचने की ओर अग्रसर हुई है।प्रार्थिनी द्वारा वर्ष 2022 में एक बड़े राजनीतिक दल काग्रेस पार्टी के चुनाव निशान पर रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में प्रतिभाग भी किया गया। वर्तमान में प्रार्थिनी उत्तराखण्ड प्रदेश महिला काग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्षा तथा एक सामाजिक संस्था दृष्टिकोण के अध्यक्ष पद के दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर रही है। प्रार्थिनी के पति अनिल शर्मा भी राजनीति रूप में सक्रिय होने के साथ साथ काग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के दायित्वों का निर्वाहन भी कर चुके है और वे वर्तमान में विभिन्न संस्थाओं के उच्च पदो पर आसीन है जिस कारण से प्रार्थिनी एवं उनके पति की क्षेत्र तथा समाज में साफ सुथरी प्रतिष्ठा एवं छवि है तथा राजनीति क्षेत्र में भी अच्छी साख है। प्रार्थिनी एवं उसके परिवार से ईष्या रखने वाले कुछ आपराधिक एवं निगेटिव विचारधारा रखने वाले लोग साजिशों के तहत प्रार्थिनी व उसके परिवार की राजनीतिक एवं सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। रूद्रपुर विधानसभा में वर्ष 2012 व 2017 में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर दो बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल जो कि अपने बड़बोलेपन एवं महिलाओं एवं राजनीतिक से प्रतिष्ठित लोगों के विरूद्ध अश्लील एवं आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग करते रहते हैं उनके पूर्व में भी आडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। एक वर्ष पूर्व दिनाक 11.12.2024 को रुद्रपुर नगर क्षेत्र के अनेको सोशल मीडिया साइड पर राजकुमार ठुकराल पूर्व विधायक एवं उनके कुछ साथियों का आपसी वार्तालाप का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की आवाज स्पष्ट रूप से पहचानी जा रही है। राजकुमार ठुकराल द्वारा प्रार्थिनी के चरित्र के प्रति अश्लील शब्दों प्रयोग करते हुये लांछन लगा रहे थे। प्रार्थिनी के पति को शारीरिक रूप से अक्षम एवं दुर्बल बता रहे थे जिसका स्पष्ट विवरण प्रार्थना पत्र में किया जाना उचित नहीं है। जिसको सोशल मीडिया पर वायरल आडियों में सुना जा सकता है। निश्चित तौर पर प्रार्थिनी के चरित्र के प्रति एवं प्रार्थिनी के प्रति विधायक राजकुमार ठुकराल की इस तरह की अश्लील एंव आपत्तिजनक आडियो घोर साजिशपूर्ण दुर्भावना का परिणाम है जिससे प्रार्थिनी का चरित्र हनन करते हुये उसकी सामाजिक एवं साफ सुथरी छवि को धूमिल किया जा सके इसके परिणाम स्वरूप प्रार्थिनी एवं उसके पति लगातार गहरे सदमें है तथा मानसिक रूप से विकृति की ओर है। प्रार्थिनी के अनेको शुभचिन्तकों एवं सक्रिय लोगों तथा विभिन्न पत्रकारों द्वारा प्रार्थिनी व उसके पति से सम्पर्क कर अपने रोष को व्यक्त किया है। तदोपरान्त सोशल मीडिया के द्वारा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल से सम्पर्क करने पर यह तो स्वीकार किया गया है कि उक्त आडियो पुरानी हो सकती है लेकिन उक्त आडियों को स्वंय की आवाज में न होने के विरोध स्वरूप कोई व्यक्तव्य नहीं दिया है। मीना शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वह कोतवाली में ही आत्मदाह कर लेंगी। मामला एक साल पुरानी उस ऑडियो क्लिप से जुड़ा है, जिसमें ठुकराल पर अमर्यादित शब्दों के प्रयोग का आरोप लगा था।मीना शर्मा का कहना है एक साल पहले तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जिसके चलते उन्हें दोबारा तहरीर सौंपनी पड़ी और आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा।धरने के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मीना शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह यहाँ किसी दल विशेष के प्रतिनिधि के रूप में नहीं बल्कि एक महिला के नाते न्याय मांगने आई हैं।उन्होंने कहा ठुकराल ने जिन शब्दों का प्रयोग किया वह केवल उनका व्यक्तिगत अपमान नहीं बल्कि समस्त नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि राजकुमार ठुकराल अपनी गलती स्वीकार कर लेते तो वह उन्हें माफ कर देतीं लेकिन उनके अड़ियल रवैये के कारण अब वह कानूनी लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। धरना स्थल पर मीना शर्मा ने कहा इस मामले में अगर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो वह कोतवाली में ही आत्मदाह कर लेंगी। वहीं धरना स्थल पर कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने ठुकराल पर गौ हत्या का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले माहौल खराब करने के लिए ठुकराल के इशारे पर ही इस तरह के मामले अंजाम दिये जाते हैं। दोपहर बाद उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट,सीओ प्रशान्त कुमार व कोतवाल मनोज रतूड़ी ने धरना स्थल पर पहुंचकर मीना शर्मा से बात की तो अपना दर्द बयान करते हुये वह फफक फफक कर रोते हुये उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट से बोली 2 अक्टूबर 2011 को शहर में दंगा करवाने वाले और राजनैतिक लाभ लेने के लिये एक गर्भवती गौमाता की हत्या कराने वाले रावण का जब तक अन्त नही हो जायेगा तब तक वह चुप नही बैठेगीं, कहा पूर्व पालिकाध्यक्षा रही मीना शर्मा व कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रहे उसके पति अनिल शर्मा का चरित्र हनन करने वाले के विरूद्व यदि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही नही की गई तो वह यहीं पर अत्मदाह करने को मजबूर होगीं। सारी बातें सुनने के बाद उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने कहा वह अपनी बहिन के पास उसे न्याय दिलाने के लिये आये हैं उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन ही नही दिया वरन् वहां मौजूद कोतवाल मनोज रतूडी को तत्काल मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच के आदेश भी दिये,उनके बाद उन्होने धरना समाप्त करवाया। धरने में अनिल शर्मा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, सुमित राय, संतोष चौहान, सुबौध कुमार, रमेश कुमार, रामभरोसे सैनी, वीरपाल पाण्डे, दीपक सिंह, दिनेश मौर्य, कमल, रामचन्द्र राठौर, सुभाष दिवाकर, संदीप शर्मा, धर्मवीर चौहान, ज्योति टम्टा, मालती मौर्य, सरोज रानी, मंजू जैन, श्वेता शर्मा, कमलेश रस्तोगी ,उमा सरकार, मधु सिकदार, बकुल शर्मा, अंकिता अधिकारी, सोनी शर्मा, सुनीता शर्मा, ज्योति चौहान, कमलेश पांडे, भूरी देवी, बकुल साना, सुनीता सैनी, मधु शर्मा, सोनू शर्मा, वर्षा गुप्ता, रजनी गंगवार, सावित्री, संध्या, योगेश चौहान, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ हुई FIR

रूद्रपुर। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के आत्मदाह की धमकी के बाद हरकत में आई पुलिस मामला वायरल ऑडियो का जिसमें मीना शर्मा और उनके पति अनिल शर्मा को अपशब्द बोले गए थे, वीडियो वायरल होने के 1 साल बाद कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा आदि द्वारा धरना दिये गये स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूर्व विधायक के खिलाफ धारा 252 व 79 बीएनएस लगाई गई है। कोतवाल के अनुसार जो धाराएं लगाई गई है उनमें एक धारा में दो और दूसरी धारा में तीन वर्ष की सजा का प्रावधान है। यह धाराएं महिलाओं के खिलाफ अपशब्द,चरित्र हनन करने जैसे मामलों में लगाई जाती हैं।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहले ही दे चुके हैं अपनी सफाई, ऑडियों को बताया था पूरी तरह फर्जी

रूद्रपुर। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सोशल मीडिया पर एक ऑडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें मीना शर्मा के खिलाफ बेहद अमर्यादित और अपशब्दों का प्रयोग किया गया था। इस घटना के बाद मीना शर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थी। हालांकि उस समय राजकुमार ठुकराल ने अपनी सफाई में स्पष्ट कहा था कि यह ऑडियो पूरी तरह फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए उन्हें फंसाने के लिए बनाया गया है। पुलिस जांच में अब तक यह तकनीकी रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उस आवाज का असली स्रोत क्या है। मामले में एक साल की लंबी खामोशी के बाद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो मीना शर्मा ने पुनः मोर्चा खोलते हुए हाल ही में एक रिमाइंडर तहरीर सौंपी थी।अब इस मुकदमे के दर्ज होने के बाद शहर की राजनैतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं, क्योंकि ठुकराल की कांग्रेस में संभावित एंट्री के बीच इस कानूनी कार्रवाई को बेहद अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi