पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने एक नई राजनीतिक पार्टी ‘इश्क करो पार्टी’ के गठन की घोषणा की है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) भी चर्चा में रही थी। पूर्व जस्टिस काटजू का कहना है कि उनकी नई पार्टी देश के सामने मौजूद गंभीर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं के समाधान के लिए एक गंभीर पहल होगी।
काटजू ने अपने बयान में कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी समझ को बढ़ावा देना समय की जरूरत है और उनकी पार्टी इसी सोच के साथ काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश की कई जटिल समस्याओं का समाधान नफरत और टकराव नहीं, बल्कि संवाद और प्रेम के रास्ते से निकल सकता है।
दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने Mahua Moitra को भी अपनी नई पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, महुआ मोइत्रा की ओर से इस प्रस्ताव पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पूर्व जस्टिस काटजू अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पर सक्रियता के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनकी इस नई राजनीतिक पहल ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।