पुरोला। अंकिता भंडारी की स्मृति में शुक्रवार को पुरोला तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी की स्मृति को हमेशा जीवित रखा जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज और व्यवस्था को गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में कांग्रेस यमुना घाटी अध्यक्ष दिनेश चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष विहारी लाल शाह, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी, कबिंद्र असवाल, जगवीर रावत, हरिमोहन जुवांठा, जनक रावत, प्रताप सिंह, रेखा, राजूली बत्रा, आशा चौहान, परमेशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।