पीलीभीत। जिले में पुलिस ने आधी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष और जुझारू नेता आशुतोष अग्निहोत्री को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने देर रात आशुतोष अग्निहोत्री को उनके आवास पर ही नजरबंद किया। हालांकि, हाउस अरेस्ट किए जाने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi