पीलीभीत। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व सांसद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. आर. सी. खूंटिया ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के जारी संगठनात्मक पुनर्गठन, उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष अभियानों, आगामी राज्य विधानसभा चुनावों और पार्टी की रणनीतिक दिशा पर विस्तृत जानकारी साझा की।
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल में नया नवाचार प्रयास चल रहा है.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईसीसी) को नए कलेवर में ढालने और मजबूत बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक नवाचार और बदलाव किए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम तेजी से चल रहा है। इस संबंध में हाल ही में 25 और 30 तारीख को दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गई हैं।
केरलम और असम में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संगठन में अब जिला, ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर के जमीनी कार्यकर्ताओं की राय और फैसलों को सर्वोपरि रखा जाएगा।
व्यापक जन-भागीदारी और पारदर्शी प्रक्रिया: अधिक से अधिक लोगों और कार्यकर्ताओं को संगठन प्रक्रिया में शामिल करने के लिए व्यापक ओपिनियन (राय) ली जा रही है।
जिला कांग्रेस और ऑब्जर्वर की दैनिक समीक्षा: एक विशेष फॉर्मेट तैयार किया गया है, जिसके तहत चार ऑब्जर्वर रोजाना रात को जिला कांग्रेस इकाई और सभी संभावित दावेदारों के साथ बैठक कर बातचीत करेंगे।
पार्टी राहुल गांधी के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार और उन्हें बदनाम करने के प्रयासों की कड़ी निंदा करती है। यह केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि ‘सोच की लड़ाई’ है। संगठन में समर्पित कांग्रेसियों और युवाओं को अधिक से अधिक अवसर और प्राथमिकता दी जाएगी।
पार्टी में गुटबाजी को पूरी तरह से दरकिनार किया जाएगा। संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले या गुटबाजी करने वाले को बेदखल किया जायेगा।संगठन में केवल निष्ठावान कांग्रेसियों के लिए ही जगह होगी।
डॉ. आर. सी. खूंटिया ने कहा-
”कांग्रेस देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल है, और अब हम संगठन को नए दौर की चुनौतियों के अनुसार नया रूप दे रहे हैं। हमारा स्पष्ट मानना है कि पार्टी का असली बल हमारे बूथ, पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर के कार्यकर्ता हैं। आने वाले केरलम और असम चुनावों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में पार्टी को निचले स्तर से मजबूत करने के लिए पारदर्शिता और व्यापक रायशुमारी की जा रही है। हम वैचारिक लड़ाई लड़ रहे हैं और युवाओं तथा सच्चे कांग्रेसियों को आगे लाकर गुटबाजी को पूरी तरह खत्म करेंगे।”
पत्रकार वार्ता में उनके साथी ऑब्जर्वर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कुमुद गंगवार भी मौजूद रहे।