सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मुख्यालय सितारगंज में रविवार को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत एक विशेष साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमांडेंट श्री गंगा सिंह उदावत के कुशल निर्देशन में आयोजित इस ‘संडे ऑन साइकिल’ इवेंट में वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आम जनमानस को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सक्रिय दिनचर्या अपनाने, नियमित साइकिल चलाने और शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान प्रतिभागियों ने संदेश दिया कि साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण को कम करने में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

“फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” का लिया संकल्प

आयोजन के दौरान उपस्थित कार्मिकों को फिट इंडिया मूवमेंट के मूल उद्देश्यों की जानकारी दी गई। उन्हें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और एक अनुशासित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य फोकस “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। आयोजन के समापन पर सभी अधिकारियों और जवानों ने एक स्वस्थ, सक्रिय और फिट भारत के निर्माण में निरंतर योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में यह अधिकारी रहे मौजूद

इस सफल साइकिलिंग इवेंट के अवसर पर उप कमांडेंट श्री दीपक सिंह जायडा, उप कमांडेंट श्रीमती प्रियदर्शिनी निहारिका राय, उप कमांडेंट श्री अनिल कुमार यादव, उप कमांडेंट श्री दीपक तोमर, निरीक्षक विमल कुमार जोशी और निरीक्षक मनोज कुमार सहित वाहिनी के कई अन्य मुख्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi