रुद्रपुर। जनपद बागेश्वर पुलिस ने यहां पर पहुंच कोतवाली क्षेत्र में एनआई एक्ट मामले के फरार चल रहे आरोपी के घर पर कुर्की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया और ढोल नगाड़े बजाकर मुनादी भी की। पुलिस के अनुसार वर्ष 2021 के चैक बाउन्स के एक मामले में थाना कपकोट बागेश्वर एसआई लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल हरीश सनवाल के साथ कोतवाली पहुंचे और चैकी बगवाड़ा पहुंचे वहां से कांस्टेबल गणेश गिरी को लेकर प्रीत विहार कालोनी पहुंची। पुलिस ने प्रीत विहार निवासी अरविन्द शर्मा के आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा किया अरविन्द शर्मा के खिलाफ एनआई एक्ट का अदालत में मुकदमा चल रहा है जिसमें आरोपी कोर्ट में पेश ना होकर फरार चल रहा था और अदालत ने कई बार पेशी का आदेश दिया साथ ही गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गिरफ्तारी नही हुई तो कोर्ट ने 82 कुर्की कार्रवाई का आदेश पारित कर दिया। स्थानीय पुलिस एसआई लक्ष्मण सिंह के साथ आरोपी के घर पहुंचे और नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई साथ ही हिदायत दी कि यदि अभियुक्त पुलिस के सामने आत्म समर्पण नहीं किया तो कुर्की की कार्रवाई की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi