​अमरिया PILIBHIT। थाना अमरिया पुलिस ने गश्त के दौरान सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बना रहे तीन शातिर अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि कस्बे के श्मशान घाट मार्ग पर नवनिर्मित अंडरपास के समीप एक धान के खेत में अवैध शराब बनाने का काला कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित घेराबंदी की और घेराबंदी कर कस्बे के ही निवासी रिजवान, मोहम्मद हुसैन और शकील को हिरासत में ले लिया।
​पुलिस द्वारा मौके से 10 लीटर अवैध शराब, 2 लीटर कच्चा लहन, 1 किलोग्राम यूरिया और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया तथा बरामदगी के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi