​दियोरिया कला PILIBHIT। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से दवाई लेकर लौट रहे एक परिवार की मोटरसाइकिल अचानक बंदर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सिंधौरा बिंदुआ निवासी अजीत कुमार अपनी पत्नी रूबी, साली मोनी और मासूम बेटे अभि के साथ सीएचसी से दवाई लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
​जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल लभौआ नहर पुलिया के समीप पहुंची, तभी अचानक एक बंदर रास्ते में सामने आ गया। बंदर को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर जोर से सड़क पर गिर गई, जिससे अजीत, उनकी पत्नी, साली और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी दियोरिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi