नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फर्जी शादी के जरिए अविवाहित पुरुषों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवली उर्फ ललिता, कमल लोहरा और दीपू उर्फ राकेश एक्का के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, ख्याला थाने में दर्ज एक गुमशुदगी के मामले की जांच के दौरान इस गिरोह का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि एक महिला, जो पहले से शादीशुदा और चार बच्चों की मां है, खुद को अविवाहित बताकर गिरोह के साथ मिलकर फर्जी शादियां कराती थी।
पुलिस ने बताया कि गिरोह ने एक पीड़ित से करीब छह लाख रुपये की ठगी की और नकदी व कीमती सामान लेकर फरार होने की योजना बनाई थी। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।