दियोरिया कला PILIBHIT। मकरंदापुर चौराहे पर सोमवार दोपहर ड्रग इंस्पेक्टर की अचानक हुई छापेमारी से क्षेत्र भर में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक मिलते ही मकरंदापुर चौराहे, मधवापुर तथा दियोरिया के आसपास संचालित तमाम मेडिकल स्टोरों के संचालक आनन-फानन में दुकानों के शटर बंद कर इधर-उधर खिसक गए।
सोमवार दोपहर ड्रग इंस्पेक्टर नेहा वैश्य अपनी टीम के साथ मकरंदापुर चौराहा स्थित नाव्या मेडिकल स्टोर पर जांच के लिए पहुंचीं। उन्होंने दुकान में रखी दवाओं के स्टॉक, बिक्री बिलों की गहनता से पड़ताल की और दवाओं की एक्सपायरी डेट का मिलान किया। वहीं, छापेमारी की खबर जंगल की आग की तरह फैलते ही क्षेत्र में संचालित अन्य डॉक्टरों के दवाखानों और क्लिनिकों पर भी सन्नाटा पसर गया और लोग धड़ाधड़ दुकानें बंद कर भागते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi