सितारगंज (उधम सिंह नगर)। सिडकुल स्थित बालाजी एक्शन कंपनी में फोर क्लिप वाहन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


https://www.facebook.com/share/p/1a1URM3Tft

गांव मुगलाखेड़ा, अमरिया (पीलीभीत) निवासी चरण सिंह ने बताया कि उसका बेटा रवि कुमार (21) सिडकुल स्थित बालाजी एक्शन कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। 25 मई को कंपनी परिसर में फोर क्लिप चालक ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *