​पीलीभीत। संसदीय क्षेत्र के यात्रियों, किसानों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद जितिन प्रसाद की पैरवी और सिफारिश पर पूर्व में स्वीकृत की गई टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की तिथि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 6 जुलाई तय कर दी गई है। इस ऐतिहासिक शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रेल मंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को विशेष रूप से निमंत्रण भेजा है। इस ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को सीधे दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक व व्यापारिक स्थलों तक आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी।
​किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने बताया कि इस शुभ अवसर पर टनकपुर-नांदेड़ ट्रेन के साथ-साथ टनकपुर-पीलीभीत-शाहजहाँपुर ट्रेन का भी शुभारंभ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि सांसद बनने के बाद से जितिन प्रसाद ने निरंतर प्रयास कर क्षेत्र के लिए दर्जन भर ट्रेनें स्वीकृत कराई हैं और उन्हें धरातल पर चालू भी करवाया है। इसी क्रम में दिल्ली-पीलीभीत-बीसलपुर-शाहजहाँपुर-लखनऊ रूट पर भी जल्द ही नई ट्रेन सेवा शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पूरे संसदीय क्षेत्र की जनता को सुगम, सुरक्षित, आसान और सस्ता सफर मिल सके। इस बड़ी सौगात पर समूचे पीलीभीत क्षेत्र के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Site designed and maintained by Lalit Rastogi