​पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को तहसील कलीनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरीपुर मु0 फुलहर में स्थित ‘माँ गोमती आदर्श पर्यटन गौशाला’ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंशों के रखरखाव और उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं की सघन जांच की। उन्होंने गौशाला में संरक्षित गोवंशों की संख्या की जानकारी ली और स्वयं गौवंशों को गुड़ खिलाकर उनकी स्थिति का जायजा लिया।
​जिलाधिकारी ने गौशाला की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिकारियों को वहां नए टिनशेड का निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस गौशाला को एक ‘मॉडल गौशाला’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां साफ-सफाई और गोवंशों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने गौशाला में संरक्षित पशुओं की संख्या बढ़ाने और भविष्य में विभिन्न आधुनिक मशीनें लगाने की योजना के बारे में भी बताया।


​प्रशासन की योजना के अनुसार, इस मॉडल गौशाला में गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिससे गौशाला आत्मनिर्भर बन सकेगी। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी कलीनगर और ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि चारे, भूसे और पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान तहसील प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *