नई दिल्ली। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। चंद्रशेखर आजाद संसद परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। दिल्ली में हो रही बारिश के बीच भी उनका धरना जारी है।

चंद्रशेखर आजाद ने छात्रों पर लाठीचार्ज की कार्रवाई का विरोध करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

बारिश के बीच संसद परिसर में सांसद के धरने पर बैठने से राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संसद परिसर में धरने पर बैठे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद

नई दिल्ली। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। चंद्रशेखर आजाद संसद परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। दिल्ली में हो रही बारिश के बीच भी उनका धरना जारी है।

चंद्रशेखर आजाद ने छात्रों पर लाठीचार्ज की कार्रवाई का विरोध करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

बारिश के बीच संसद परिसर में सांसद के धरने पर बैठने से राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi