रुद्रपुर। कलियर शरीफ से लौट रहे एक ही परिवार की कार गुरुवार देर रात महतोष मोड़ के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। सामने चल रही चेसिस के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बरेली और रामपुर निवासी एक ही परिवार के सात लोग टैक्सी कार से कलियर शरीफ से घर लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे महतोष मोड़ के पास उनकी कार सामने चल रही चेसिस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

घायलों को पहले गदरपुर सरकारी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने कार चालक नदीम को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया कि मृतक नदीम अपनी पत्नी, तीन पुत्रों और एक पुत्री सहित परिवार को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Site designed and maintained by Lalit Rastogi