सितारगंज। घर से बिना बताए निकली 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
भिकमपुर (बरेली) निवासी अनील बाबू ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से परिवार के साथ ग्राम सिसौना, सितारगंज में किराए के मकान में रह रहा है और सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है।
उन्होंने बताया कि 18 जून को ड्यूटी पर जाने के बाद उनकी 16 वर्षीय पुत्री बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। देर शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।