​अमरिया (पीलीभीत)। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम कैंचू टांडा में घर में घुसकर एक युवती के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की माँ की तहरीर के आधार पर गाँव के ही दो नामजद युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
​गाली-गलौज का विरोध करने पर पीटा
पुलिस को दी गई तहरीर में कैंचू टांडा निवासी महिला शबनम ने बताया कि उनके पति दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे और वह स्वयं भी किसी काम से गाँव में ही कहीं गई हुई थीं। घर पर उनकी पुत्री अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गाँव के ही इमरान और रिहान उनके घर में अवैध रूप से घुस आए और छत पर टीन डालने के विवाद को लेकर उनकी पुत्री के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब युवती ने उनकी बदसलूकी और गालियों का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
​पुलिस की कार्यवाही
परिजनों के घर पहुँचने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी इमरान और रिहान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *