किश्तवाड़/जम्मू: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से बड़ी खबर आ रही है। डोलगाम (Dolgam) के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में ‘ऑपरेशन त्राशी-I’ के तहत आज सुबह से ही भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने चोटी पर छिपे 2 से 3 खूंखार आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है।

चुनौतीपूर्ण इलाके में शुरू हुई जंग

सेना की व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार तड़के डोलगाम के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकियों ने खुद को घिरता देख सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। यह इलाका समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर है और भारी बर्फबारी के कारण ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *