​पीलीभीत। सशस्त्र सीमा बल की 49वीं वाहिनी द्वारा जनसेवा और सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों के कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशन में सीमा चौकी BP NO-17 के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वाइब्रेंट ग्राम नजूलिया में एक दिवसीय मानव चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
​शिविर में 49वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. इकबाल ख़ान द्वारा गांव के कुल 93 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 41 महिलाएं, 46 पुरुष और 6 बच्चे शामिल रहे। डॉ. ख़ान ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।
​सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने इस अवसर पर दोहराया कि वाहिनी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों में जनसेवा, स्वास्थ्य सुरक्षा और स्थानीय लोगों के सर्वांगीण विकास के प्रति सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य शिविर का लाभ पाकर ग्रामीणों ने एसएसबी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi