सितारगंज। 22 वर्षीय आईलेट्स संचालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप प्राथमिकी दर्ज किया है।
गांव लौका निवासी जगतार सिंह ने बताया कि उनका बेटा अनुज कंबोज (22) सितारगंज में आरके ढाबा के सामने जर्नी अब्रॉड नाम से आईलेट्स सेंटर का संचालन करता था। 21 जुलाई की रात को वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी अनुग्रह आश्रम से आगे और शिव मंदिर से पास वह फोन पर बात करने के लिए सड़क किनारे बाइक रोककर खड़ा हो गया। इस दौरान किच्छा की ओर से आए इंडियन ऑयल के टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रुद्रपुर की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां से जिला अस्पताल, रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि की। वहीं, हादसे में उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फरार टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi