सितारगंज। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जबकि, एक मौके से फरार हो गया।
रविवार को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने नानकमत्ता के गांव बिधैया निवासी गुरमीत सिंह (28) को 100 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ धानचौड़ा-बिल्हैरा मार्ग से गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी सुरेश उर्फ सागर मौके से फरार हो गया।
वहीं, एक दूसरे मामले में पुलिस ने गांव वीरेंद्र नगर, गोठा निवासी बलविंदर सिंह उर्फ महेंद्र सिंह को अमरिया चौराहें के पास हाईवे से नीचे कच्ची रास्ते से 23 पाउच के साथ गिरफ्तार किया है।
मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *