जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने रघुनाथ मंदिर में संयुक्त आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास आगामी अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा तैयारियों को परखने के उद्देश्य से किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान आतंकी हमले की काल्पनिक स्थिति बनाकर सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया, बंधकों को सुरक्षित निकालने, घायलों के रेस्क्यू और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की क्षमता का परीक्षण किया गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाना है।