अगरतला। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक मालगाड़ी से प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है। जब्त कफ सिरप की अनुमानित बाजार कीमत करीब 6.54 करोड़ रुपये बताई गई है।

डीआरआई के अनुसार, डीआरआई, असम राइफल्स और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एस्कफ और फेयरडील ब्रांड की कुल 55,626 बोतलें जब्त की गईं।

मामले में खोवाई जिले की एक निजी कंपनी के प्रबंधक सुब्रता देब को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसियां पूरे नेटवर्क और खेप के स्रोत की जांच में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi