हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पुल गिरने के मामले में सरकार की सख्ती के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। निर्माण कार्य में बरती गई घोर लापरवाही को देखते हुए शासन ने तत्काल प्रभाव से सहायक अभियंता (Assistant Engineer) गजेंद्र कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया है।

इसके साथ ही, मामले में संलिप्तता और निगरानी में कमी को लेकर डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (DPM) दिलीप कुमार के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

‘किसी को नहीं मिलेगा संरक्षण’
इस कार्रवाई के साथ ही सरकार ने सख्त लहजे में संदेश दिया है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि इस हादसे का दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और किसी भी स्तर पर दोषियों को कोई संरक्षण नहीं मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi