​दियोरिया कला। प्राथमिक विद्यालय किशनपुर में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने और मानसून के दौरान फैलने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं ‘संचारी रोग जागरूकता रैली’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा और मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रोशनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बिलसंडा के खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मौर्य भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर किशनपुर के शिक्षक दिलीप पाठक ने किया।


​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और शिक्षकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में सरकार ने शिक्षकों को कैशलेस इलाज योजना में शामिल कर एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आगे कहा कि मानसून के दौरान होने वाले संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जन-भागीदारी बेहद जरूरी है। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षक उनके निर्माता हैं, इसलिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही शिक्षकों का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं के प्रति हमेशा गंभीर रही है और शिक्षक आश्रित परिवारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य योजना वास्तव में एक बड़ा उपहार है।


​इस महत्वपूर्ण अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, एआरपी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रतिनिधि प्रेमपाल, शिक्षक अतुल कुमार, यतेंद्र कुमार, सुखबिंदर सिंह, सुखलाल, अनंत प्रकाश, दिनेश गंगवार, अनमोल कुमार, रिंकू सिंह, दामोदर दास, संजीव कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप गंगवार, नीरज पाल सिंह, विपिन गंगवार, प्रवेश कुमार, बेचेलाल, नितेश गंगवार, शैलेंद्र गंगवार, मनोज शर्मा, एआरपी सोमपाल राठौर, मुन्ना, नीरज कुमार त्रिपाठी, शिवप्रकाश मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, एआरपी बरखेड़ा महेश कुमार शर्मा, अनिल कुमार, प्रेमशंकर, आमोद कुमार गंगवार, सूरजपाल, तेजपाल और प्रदीप कुमार सहित तमाम ग्रामीण व शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi