रुद्रपुर। पुलिस चैकी बगवाड़ा क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। आरोपी चालक भी मौके से मय वाहन के भाग गया। पुलिस के अनुसार चैकी बगवाड़ा क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय दीपक साहनी पुत्र रामलाल साहनी गुरुवार की सुबह करीब 4.30 बजे सड़क किनारे टहल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच रॉन्ग साइड से तेज गति से आ रहा अज्ञात वाहन ने दीपक को रौंद दिया। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई और घायल को पहले नजदीक निजी अस्पताल पहुंचाया गया यहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर चैकी प्रभारी बगवाड़ा सुरेंद्र सिंह रिंगवाल मय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है।इधर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की चार वर्ष पहले शादी हुई थी उसकी एक 3 साल की बेटी है चैकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।