सीतापुर। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने छापेमारी करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ टीम ने आरोपी मायाराम को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 तैयार तमंचे व असलहा बनाने के औजार भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश एसटीएफ टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए आरोपी मायाराम को गिरफ्तार किया है, जो अपने ही घर में बड़े पैमाने पर अवैध तमंचों का निर्माण कर रहा था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मायाराम काफी समय से इस अवैध धंधे में लिप्त था। वह अपने घर की गोपनियता का फायदा उठाकर तमंचे तैयार करता था और इन्हें स्थानीय अपराधियों व अन्य लोगों को 8 से 10 हजार रुपये प्रति तमंचा के हिसाब से बेच देता था।
एसटीएफ ने मौके से 10 तैयार तमंचे और भारी मात्रा में अवैध असलहा बनाने के उपकरण व कच्ची सामग्री बरामद की है। इसमें आरी, रेती, भट्टी और लोहे काटने के अन्य औजार शामिल हैं।