सितारगंज। शक्तिफार्म पुलिस ने 2.61 ग्राम हैरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।
मंगलवार को एसआई ललित चौधरी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के बाबत वह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। जब वह सिरसा रोड से गुजर रहें थे।
तभी रास्तें में वन शक्ति मंदिर के पास जंगल में एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया।
बताया कि जैसे ही उसने पुलिस को उसकी तरफ आता देखा वह हड़बड़ा कर जंगल की ओर भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने उसे रोक कर पूछताछ की। तो उसने बताया कि उसका नाम राम सिंह है। वह गांव नजीबाबाद, किच्छा में रहता है। तलाशी लेने पर उनके पास से 2.61 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव फिरोजपुर, किच्छा निवासी सुलेमान उर्फ छोटू से हैरोइन खरीदी है। वहीं, मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)