सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सितारगंज पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.20 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामदगी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में 17 जुलाई 2026 की रात शक्तिफार्म चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र तिवारी पुलिस टीम के साथ गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चांस रिकवरी में अमनदीप सिंह (20 वर्ष) पुत्र समराज सिंह निवासी ग्राम बसगर, शक्तिफार्म को मोटरसाइकिल संख्या UK06AR4899 पर स्मैक का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.20 ग्राम स्मैक बरामद कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। इस संबंध में कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या 352/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी एसआई जगदीश चंद्र तिवारी, एएसआई कमलेश मेहरा, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह तथा कांस्टेबल भूपाल सिंह की टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi