सितारगंज। श्रीकृष्ण प्रणामी महाराजा अग्रसेन गौशाला ट्रस्ट परिसर में एकल विद्यालय संच सितारगंज के मासिक वर्ग के समापन सत्र पर दीपावली के अवसर पर आचार्यों और कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में आईबीडी सेंटर के अध्यक्ष महेश मित्तल ने कहा कि एकल परिवार द्वारा शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। एकल विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें नैतिक मूल्यों और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का यह प्रयास प्रेरणादायक है। एकल विद्यालय से जुड़ी बहनों का समर्पण, कर्मठता और दृढ़ संकल्प बच्चों को संस्कारों तथा राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

महेश मित्तल ने आचार्यों और कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने के ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करना जरूरी है।

इस अवसर पर संच अध्यक्ष गीता गडकोटी, सचिव संगीता जोशी, मुन्नी पांडेय, कोमल पांडेय और सत्येंद्र राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में दीपावली के अवसर पर आचार्यों एवं कार्यकर्ताओं के योगदान का सम्मान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi