सितारगंज। इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आईटी अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। वहीं, मामले की जांच के लिए पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन को भी जब्त किया है।
एसआई जगत सिंह शाही ने बताया कि एसएसपी कार्यालय के माध्यम से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से साइबर टिपलाइन रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट में दिए मोबाइल नंबर से जुड़े व्यक्ति श्रीकांत निवासी बमनपुरी सितारगंज की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
उन्होंने बताया कि साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के साथ प्राप्त सीडी का परीक्षण करने पर उसमें दो चाइल्ड पोर्नोग्राफी संबंधी वीडियो पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उक्त आपत्तिजनक सामग्री अपलोड और शेयर की गई थी।
जांच में सामने आया कि ‘gaurav_1140’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट एवं उससे संबद्ध ईमेल आईडी का उपयोग कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री के प्रसारण के लिए किया गया था। पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर धारक श्रीकांत को थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उक्त मोबाइल नंबर को उसका बेटा गौरव प्रसाद उपयोग कर रहा है।
जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन में वही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय पाई गईं। जिनका उल्लेख साइबर टिपलाइन रिपोर्ट में किया गया था। इंस्टाग्राम एप्लीकेशन की जांच में ‘gaurav_1140’ नामक आईडी का विवरण भी मोबाइल में पहले से फीड मिला। हालांकि, संबंधित अकाउंट को खोलने का प्रयास करने पर वह नहीं खुला। वहीं, पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध होने के कारण मोबाइल फोन कब्जे में लेकर सील कर दिया। वहीं, सीओ बीएस धौनी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईटी अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi