सितारगंज। बार एसोसिएशन सितारगंज चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट शक्ति प्रताप सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एडवोकेट करुणा राणा को दो मतों से पराजित किया। वहीं, सचिव पद पर प्रकाश पांडे ने छह मतों से जीत हासिल की।


शनिवार को सिविल न्यायालय परिसर के पास स्थित गन्ना समिति भवन में बार एसोसिएशन के चार पदों के लिए चुनाव संपन्न कराए गए। कुल 64 पंजीकृत मतदाताओं में से 48 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।


मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश दुबे ने बताया कि अध्यक्ष पद पर शक्ति प्रताप सिंह, सचिव पद पर प्रकाश पांडे कोषाध्यक्ष पद पर रमेश कांत प्रभाकर और कनिष्ठ सदस्य पद पर राजा सरकार ने जीत हासिल की है।


वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष(महिला) पद पर सुचिता देवी, वरिष्ठ सदस्य (महिला) पद पर टीना, कनिष्ठ सदस्य पद पर रेचल और वरिष्ठ सदस्य पद पर मोबीन अली निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी विजेता प्रत्याशियों को विजय पत्र सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi