8 अगस्त को घर से लापता हुई थी किशोरी, पुलिस ने 17 अक्टूबर को हरैया गांव से सकुशल बरामद किया; आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं
सितारगंज। पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
सितारगंज निवासी व्यक्ति ने 8 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय बेटी के बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। मामले में पुलिस को उसके गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी।
17 अक्तूबर को पुलिस ने उसे गांव हरैया, नानकमत्ता से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने उसे भगाने के आरोप में नानकमत्ता निवासी गौरव राणा को भी गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपी ने किशोरी से पूर्व परिचय और बातचीत होने की बात बताई। बालिका के घर से जाने के बाद उसके साथ रहने और विभिन्न स्थानों पर जाने के संबंध में भी जानकारी दी। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि विवेचना के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।