सितारगंज। घर से निकली किशोरी लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। वहीं, मामले में पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।
गांव साधुनगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि 22 मई को उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से बिन बताए कहीं चली गई। वह जीआईसी औदली में कक्षा 12वीं में पढ़ती है। देर शाम तक भी वह वापस नहीं लौटी। तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। आसपास नातें-रिश्तेदारों में काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला। वहीं, मामले में पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।