सितारगंज। राजकीय पीजी महाविद्यालय सितारगंज के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर सिसौना में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का आयोजन किया गया।
मंगलवार को प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल, ग्राम प्रधान मिथिलेश देवी, प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र फुलारा, प्राध्यापक डॉ. जगदीपक जोशी, डॉ. मोहन चंद्र आर्य और डॉ. दीपा मखौलिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान मिथिलेश देवी ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और समाज में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वहीं, प्राचार्य डॉ. बंसल ने बताया कि 24 मार्च से 30 मार्च 2026 शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक सद्भाव और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।


साथ ही, विद्यार्थियों को एनएसएस के लाभ और एनएसएस के राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा बी और सी सर्टिफिकेट की जानकारी दी। वहीं, डॉ. दुर्गा तिवारी ने शिविर के दौरान अनुशासन और आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया।
मंच का संचालन डॉ. अजय सिंह लटवाल ने किया। वहां कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोहनी, डॉ. गरिमा जोशी, डॉ. प्रज्ञा सिंह, डॉ. प्रकाश भट्ट, डॉ. ललित मोहन जोशी, जानकी विश्वकर्मा, 7 द्रौपदी कन्याल तथा छात्रसंघ अध्यक्ष राजविंदर कौर सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *